फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के जमुई में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और बेटी को मार डाला

Fri, 04 Dec 2020 03:08 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार के जमुई जिले में एक शख्स ने बुधवार की रात पत्नी और बेटी को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार की सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


यह घटना  शहर के कल्याणपुर मोहल्ले की है। कल्याणपुर निवासी प्रमोद तांती ने बीती रात पत्नी रीता देवी और सात वर्षीय बेटी ज्योति की मार्बल काटने वाली मशीन से गला काटकर हत्या कर दी। दोनों की हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। लेकिन इस पूरी घटना को उसके एक बेटे ने देख लिया और पड़ोसियों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें