फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी नींद में सो रही पत्नी की नाक काटकर पति फरार, देवर ने भाई के खिलाफ कराई एफआईआर

Mon, 02 Jul 2018 06:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर पति के साथ सो रही महिला की फरसे से नाक काट दी गई। महिला के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे तो महिला लहूलुहान हालत में मिली और पति गायब था। महिला को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया है। इधर, देवर ने शक के आधार पर घटना के बाद से गायब चल रहे अपने बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बेहरीखेड़ा गांव निवासी हरीशपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात उसका भाई रामदास और भाभी सुशीला देवी छत पर सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे अचानक भाभी के चीखने की आवाज आई। इसे सुनकर मकान के निचले हिस्से में सो रहे अन्य परिजन छत पर पहुंचे। वहां देखा कि भाभी की नाक आगे से कटी हुई थी और पास में ही खून लगा फरसा पड़ा है। इसके अलावा कुछ जेवरात भी गायब थे। उसके भाई रामदास भी गायब मिले। 

तत्काल घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। अभी महिला की हालत नाजुक बनी है। उनका इलाज बरेली के रुहेलखंड अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने पति पर नाक काटने के बाद भागने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। हालांकि इसके पीछे वजह को लेकर कुछ नहीं बताया जा सका है। सुनगढ़ी थानाध्यक्ष मुहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है। पति की तलाश के अलावा दोनों के बीच चल रहे विवादों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें