एजेंसी ने चार्जशीट में सईद व सलाउद्दीन के साथ आफताब अहमद शाह उर्फ शाहिद उल इस्लाम, अलताफ अहमद शाह उर्फ फंटुश, नईम अहमद खान, फारुक अहमद डार, मोहम्ममद अकबर खांडे, राजा मेहराजुद्दीन कलवाल, बशीर अहमद भट उर्फ पीर सैफुल्लाह, हवाला डीलर जहूर अहमद शाह वटाली, कामरान यूसुफ व जावेद अहमद भटक को नामजद किया गया गया है।
धीरज बेनीवाल- जहूर वटाली ने सुनवाई के दौरान अपनी अर्जी वापस ले ली। उसने अर्जी दायर कर निजी अस्पताल या एलएनजेपी में इलाज करवाने की मांग की थी। वटाली के वकीलों ने कहा पिछले पांच माह से उसके इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। एनआईए के वकील ने कहा उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवाकर जांच करवा लेते हैं। वटाली का कहना था कि उसे एलएनजेपी में भर्ती करवाया जाये जहां उसका बेटा डॉक्टर है। कोर्ट ने कहा उसे एम्स में भर्ती करवाकर जांच करवा लेते हैं और साथ में बेटे को भी भेज दिया जाये। इसके लिये वटाली के वकील तैयार नहीं हुये और अर्जी वापस ले ली।