फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान 'हिका' अगले छह घंटों में हो सकता है कमजोर: मौसम विभाग

Wed, 25 Sep 2019 09:34 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ओमान के पास स्थित चक्रवाती तूफान 'हिका' 25 सितंबर तक हेमा के पास स्थित हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि ओमान के पास स्थित चक्रवाती तूफान 'हिका' 25 सितंबर को सुबह 5:30 बजे हेमा से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। 

विज्ञापन



तूफान के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, अगले छह घंटों में इसके कमजोर होने की संभावना है। 

चक्रवात ‘हिका’ अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया था और इसके मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना थी। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी थी।

विभाग ने गुजरात के मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी थी क्योंकि वहां बुधवार सुबह तक मौसम बेहद खराब रहने की आशंका थी।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में बताया कि भीषण चक्रवात हिका पिछले छह घंटे से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा था और यह उत्तर-पश्चिम तथा निकट के पश्चिम-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें