नोएडा फ्लाईओवर के नीचे तिरंगे बना रहे रतन लाल (50 वर्ष) ने बताया कि वे कौन सा काम करते हैं, यह समय तय करता है। वे कभी फल बेच लेते हैं तो कभी फूल-माला। कभी पतंगें बेचते हैं तो कभी अन्य सामान। चूंकि, इस समय स्वतंत्रता दिवस का समय है, इसलिए वे तिरंगा झंडा बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस काम में उनका परिवार हाथ बंटाता है।
बारिश का मौसम है तो लोग भीगने से बचने के लिए रेन कोट खरीदते हैं। शायद यही कारण है कि सुमन कुमार सड़कों पर रेनकोट बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के समय रेनकोट बेचने से हर रेनकोट पर उन्हें करीब 20 रुपये बच जाते हैं। इससे उनके परिवार का गुजारा चल जाता है। जब बारिश का समय बीत जाएगा, वे ठंड में पहनने वाले कपड़े बेचने लगते हैं।