फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की भयानक बाढ़ से बचकर इस तरह पहुंचे कोलकाता, परिजनों ने ली राहत की सांस

Tue, 21 Aug 2018 02:13 PM IST
भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित केरल में फंसे सैकड़ों लोग विशेष ट्रेन से कोलकाता पहुंचे। दक्षिण पूर्वी रेलवे (दपूरे) के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों में अधिकतर पश्चिम बंगाल के कामगार थे। बीती रात वे हावड़ा स्टेशन पहुंचे। 21 कोचों वाली यह विशेष ट्रेन तिरुवनंतपुरम से चली थी।
विज्ञापन


प्रवक्ता संजय घोष ने बताया कि रविवार शाम को एर्णाकुलम से रवाना हुई दो और ट्रेनें आज शहर पहुंचने वाली हैं। अधिकतर कामगार विभिन्न पेशों जैसे कि होटल कर्मचारी जैसे दक्ष पेशे से जुड़े थे। ये सभी केरल में विभिन्न जगहों पर फंसे थे। केरल इस वक्त बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों से इन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। यात्रियों के रिश्तेदारों ने अपने प्रियजनों के सुरक्षित पहुंचने पर राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि दो डॉक्टरों सहित रेलवे की मेडिकल टीम यात्रियों के साथ थी जिन्होंने सूचित किया कि किसी यात्री को चिकित्सकीय सहायता की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें