फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर सैकड़ों बकरों ने कुर्बानी से पहले ही दम तोड़ा

Wed, 29 Jul 2020 09:31 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • जानवरों से भरे 300 वाहनों की सीमा पर लगी है लंबी कतार
  • ठाकरे सरकार पर फूटा मुस्लिम मंत्रियों का गुस्सा
विज्ञापन
महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर सैकड़ों बकरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने बकरीद के लिए बकरों की ऑनलाइन खरीदारी की इजाजत देने के बाद दूसरे राज्यों से आ रहे बकरों से लदे वाहनों को राज्य में प्रवेश देने से मना कर दिया है। इससे मुंबई-गुजरात सीमा पर जानवरों से भरे करीब 300 वाहन कतार में खड़े हैं। लोग परेशान हैं क्योंकि कुर्बानी से पहले ही सैकड़ों बकरों ने दम तोड़ दिया है। इससे सरकार में शामिल मुस्लिम मंत्रियों पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता हाजी अराफात शेख का दावा है कि मुंबई से लगी सीमा पर एक हजार जानवरों से लदे वाहन खड़े हैं जिन्हें मीरारोड से वसई तक रोक कर रखा गया है। पालघर जिला स्थित तलासरी नाके पर बकरों से भरी गाड़ी लेकर फंसे अबू बकर ने कहा कि खड़े पुलिस कह रहे हैं कि उन्हें ऊपर से आदेश है इसलिए बकरों से भरी गाड़ियां रोक रहे हैं। जब सरकार को ऐसा ही करना था तो ऑनलाइन खरीदारी की इजाजत क्यों दी गई। अबू बकर ने बताया कि यहां खड़ी गाड़ियों में रोजाना बकरों की मौत हो रही है। लोग कई महीनों से बकरी पाल रहे थे कि बकरीद में उन्हें बेचकर कुछ कमाई करेंगे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते पहले ही परेशान लोगों की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो रही है।

किसानों और मुसलमानों पर जुल्म कर रही है ठाकरे सरकार: आजमी
महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि ईद उल जुहा बकरीद के लिए लाए जा रहे कुर्बानी के हजारों बकरे रास्तों में मर गए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी कुर्बानी की इजाजत दी है। लेकिन उद्धव जी आपने तो गजब कर दिया है।अगर उद्धव ठाकरे कह देते कि बकरीद पर कुर्बानी नहीं होगी तो लोगों को इतना नुकसान न होता। ऑनलाईन खरीदी की इजाजत दे दी लेकिन ट्रक और टेम्पों को मुंबई में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है। पुलिस उन पर केस कर रही हैं। किसानों और मुसलमानों के साथ ठाकरे सरकार ने जुल्म कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें