फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में बैंकों ने की देरी

Sun, 10 Apr 2016 11:46 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय निगरानी आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
  •  चार महीने बाद भी नहीं मिली मुकदमे की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोखाधड़ी और गैर-निष्पादित संपत्तियों के मामलों में भारी हंगामे के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने करीब सौ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी की है। यह खुलासा केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की एक रिपोर्ट से हुआ है। 
विज्ञापन


सीवीसी बीते चार महीनों से ज्यादा वक्त से 98 बैंक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। वरिष्ठ प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक और महाप्रबंधक स्तर के इन अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। इन 43 मामलों में 49 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी का भी इंतजार किया जा रहा है।

सीवीसी की फरवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से सबसे ज्यादा सात मामले इंडियन ओवरसीज बैंक के हैं, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया के दो-दो और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, कार्पोरेशन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, एक्जिम बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा का एक-एक मामला हैं। नियमों के मुताबिक, मुकदमे की मंजूरी का फैसला चार महीने के भीतर करना जरूरी है।
विज्ञापन


सीवीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ‘हमने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी में देरी के मामले को कई अंतर-मंत्रालयी बैठकों में उठाया। लेकिन ऐसे मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हम इस बारे में विभिन्न विभागों को फिर से लिखेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें