- इनमें, मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट स्व. राजकुमार त्रिपाठी (56), महाराष्ट्र की यरवडा जेल, पुणे के डीआईजी (जेल) योगेश दत्तात्रेय देसाई (50), हरियाणा की फरीदाबाद जिला जेल के हेड वॉर्डर शमशेर सिंह (47) और दिल्ली की केंद्रीय जेल नंबर 16, मंडोली की गायत्री भास्कर का नाम शामिल हैं। इस बार जेल अधिकारियों के सम्मान स्व. राजकुमार त्रिपाठी के नाम किए गए हैं।
- 57 वर्षीय राजकुमार त्रिपाठी, मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। लेकिन इसके बावजूद अंतिम समय तक वह जेल में अपनी सेवाएं देते रहे। आखिर में इलाज के दौरान त्रिपाठी का निधन हो गया। त्रिपाठी को मरणोपरांत अवॉर्ड दिया गया, जिसे उनकी पत्नी और बेटे ने स्वीकार किया।
बता दें कि वर्तिका नन्दा जेल सुधारक हैं और तिनका तिनका भारतीय जेलों पर उनकी श्रृंखला है। वे 2014 में भारत के राष्ट्रपति से स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। जेलों पर उनके काम को दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली है। 'तिनका तिनका डासना' और 'तिनका तिनका मध्य प्रदेश' जेलों की जिंदगी का दस्तावेज देती उनकी लिखी किताबें हैं।