फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर: मानवाधिकार आयोग ने कहा- मरीजों के लिए ऑक्सीजन और सभी जरूरी दवा सुनिश्चित करें

Wed, 12 May 2021 02:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • एनआरएचसी की एडवाइजरी केंद्र और राज्यों को निर्देश
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कहर बरपा रही कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि ऑक्सीजन के साथ साथ जरूरी दवाओं और उपकरणों की सभी तक पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए।

विज्ञापन


आयोग की एडवाइजरी में कहा गया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा सभी के लिए मुफ्त होनी चाहिए। अगर कहीं सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में बेड उपलब्ध न हो तो स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है कि वह पीड़ित को दूसरी जगह बेड की व्यवस्था करके दे।

मानवाधिकार आयोग ने अपनी एडवाइजरी में एक हेल्प डेस्क बनाने की बात कही है, जो सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में समान रूप से कार्य करेगा। इस सहायता केंद्र के जरिये पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ आयोग में कोरोना के उपचार के लिए जरूरी दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडर, एंबुलेंस सेवा आदि के लिए एक शिविर लगाने की भी बात कही है। आयोग ने कहा है कि इसकी व्यवस्था केंद्र और राज्य सरकार अपने हिसाब से करें।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपनी एडवाइजरी में राज्य और केंद्र सरकारों को कोरोना काल में हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए भी निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा कि कोरोना से जान गंवाने वाले व्यक्तियों का बेहतर तरीके से अंतिम संस्कार किया जाए और विद्युत शवदाह गृह के उपयोग को प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें