फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील खाने से तीन साल में बीमार हुए 900 से अधिक बच्चे : मंत्रालय

Sun, 14 Jul 2019 06:49 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देशभर में तीन साल के दौरान मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) खाने से 900 से अधिक बच्चों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय को इस अवधि के दौरान भोजन की खराब गुणवत्ता के संबंध में 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 35 शिकायतें मिली। 

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'देशभर में ऐसा भोजन खाने से बीते तीन साल और मौजूदा साल के दौरान कुल 930 बच्चों के बीमार पड़ने के मामले सामने आए। इनमें से किसी की मौत नहीं हुई। पात्र बच्चों को पका हुआ और पौष्टिक मध्याह्न भोजन मुहैया कराने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।'

अधिकारी ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के तहत आती है। उन्होंने कहा कि संबंधित राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया था कि वे इन मामलों में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (एटीआर) प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें