फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुलिस ने ड्रग बनाने वाले सिंडिकेट किया पर्दाफाश, 12000 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन किया जब्त

Sat, 06 Sep 2025 04:42 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्रग निर्माण सिंडिकेट का पर्दाफाश - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की मीरा रोड पुलिस ने शनिवार को एक बड़े ड्रग निर्माण सिंडिकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 12000 करोड़ रुपये मूल्य का एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग जब्त किया।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान तेलंगाना के चेरामल्ली इलाके में स्थित फैक्ट्री से करीब 35000 लीटर ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल भी बरामद किया है। जांच से पता चला कि यह फैक्ट्री कई वर्षोंं से चल रही थी और यहां तैयार ज्यादातर ड्रग्स मुंबई में स्थानीय अपराधियों और एजेंटों के जरिए सप्लाई किए जाते थे।

ड्रग्स का निर्माण एक केमिकल फैक्ट्री की आड़ में गुपचुप तरीके से किया जा रहा था। अनुमान है कि इस फैक्ट्री से अब तक सैकड़ों किलो मेफेड्रोन तैयार कर बाजार में सप्लाई की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस और क्राइम ब्रांच ने करीब एक महीने तक निगरानी रखने के बाद 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बांग्लादेशी महिला फातिमा मुराद शेख उर्फ मोल्लाह (23) भी शामिल है। जिसे पिछले महीने मीरा रोड से 24 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य आरोपी एक आईटी एक्सपर्ट बताया जा रहा है। जिसने रसायनों की अपनी जानकारी का दुरुपयोग कर इस अपराध को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें