फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives: मंत्रियों के खिलाफ जमकर रोष, नेताओं ने कहा- अगर भारतीय बहिष्कार कर दें तो हिल जाएगी अर्थव्यवस्था

Mon, 08 Jan 2024 05:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वहां के नागरिकों के लिए अपमानजनक टिप्पणियां  घिनौनी और कलंक लगाने वाली हैं। मैं सरकार से कहना चाहूंगा कि इन पदाधिकारी पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
File Photo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव के दो पूर्व मंत्रियों और नेताओं के अपमानजनक बयानों का खुद मालदीव की ही लोगों, वरिष्ठ राजनेता और राजनीतिक दलों ने कड़े शब्दों में विरोध किया है। सत्ताधारी नेशनल पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, मंत्रियों की नस्लवादी और अपमानजनक टिप्पणियों की पार्टी निंदा करती है। इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम सरकार से निवेदन करते हैं कि जो इसमें शामिल उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई करें।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने कहा, मैं भारत के खिलाफ मालदीव सरकार के पदाधिकारियों की सोशल मीडिया पर नफरत भरी भाषा की निंदा करता हूं। भारत हमेशा हमारा अच्छा मित्र रहा है। हमें ऐसी टिप्पणियों की अनुमति नहीं देनी चाहिए। यह दो देशों के बीच पुरानी दोस्ती को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करती हैं। वहीं, पूर्व खेल मंत्री अहमद महलूफ ने कहा, भारतीय यदि मालदीव का बहिष्कार करेंगे तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था डगमगा जाएगी।

सौहार्द से स्थापित किया है पर्यटन उद्योग

विज्ञापन

पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब ने कहा, हमने मालदीव के पर्यटन उद्योग को आतिथ्य, सहिष्णुता, सौहार्द और शांति के जरिये स्थापित किया है। मैं भारत के प्रिय नागरिकों और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मालदीव के राजनेताओं की अपमानजनक व नस्लवादी टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मालदीव सरकार को भी कहता हूं कि खुद को इन पदाधिकारियों की सोच से दूर रखें और साफ तौर पर कहे कि वह ऐसा दृष्टिकोण नहीं रखती।  

कलंक लगाने वाली टिप्पणियां
पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वहां के नागरिकों के लिए अपमानजनक टिप्पणियां  घिनौनी और कलंक लगाने वाली हैं। मैं सरकार से कहना चाहूंगा कि इन पदाधिकारी पर कार्रवाई करें।

भारत के लोगों से माफी

विज्ञापन

मालदीव की सांसद एवा अब्दुल्ला ने कहा, टिप्पणियां शर्मनाक और अस्वीकार्य हैं। मैं भारत के लोगों से माफी मांगना चाहती हूं। हमारे मंत्रियों के बयान मालदीव की आम जनता के विचारों को नहीं दर्शाते।

पैदा हुआ तनाव
मालदीव्स रिफॉर्म मूवमेंट के अध्यक्ष फारिस मौमून ने कहा, ऐसी टिप्पणियों से भारत और मालदीव के बीच काफी तनाव पैदा हो गया है। इन हालात की वजह से मालदीव के लोगों पर बुरा असर पड़ेगा। विशेष तौर से वे लोग जो भारत में रह रहे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं।  

भेदभाव की कोई जगह नहीं
राजनीतिक दल मालदीव्स थर्ड वे डेमोक्रेट्स ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों के लिए मालदीव के एक गुट के राजनेताओं के बयानों की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हमारे समाज में नक्सलवाद और भेदभाव की कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें