फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावड़ा से जगदलपुर जा रही समलेश्वरी एक्सप्रेस टावर कार से टकराई, तीन कर्मचारियों की मौत

Wed, 26 Jun 2019 09:42 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगडा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

हावड़ा से जगदलपुर जा रही समलेश्वरी एक्सप्रेस रेल लाइन की मरम्मत में लगी टावर कार से टकरा गई। इस हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टावर कार में सात कर्मचारी सवार थे। रेल को आता देख चार कर्मचारी टावर कार से कूद गए जबकि तीन कर्मचारी रेल की चपेट में आ गए। घटना मंगलवार शाम 4.30 बजे हुई।

विज्ञापन


टक्कर के बाद रेल इंजन और टावर कार में आग लग गई। साथ में समलेश्वरी एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। हालांकि, समलेश्वरी एक्सप्रेस के सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के लिए प्रारंभिक रूप से जिम्मेदार केऊंटगुडा और सिंगापुर रोड के स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। हादसे के बाद से रायगडा-कोरापुट रेल मार्ग पर रेल यातायात बंद है। 

जानकारी के मुताबिक रायगडा से दिशा बदलने के बाद समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट होते हुए जगदलपुर की ओर रवाना हुई थी। एक्सप्रेस के ड्राइवर ने मोड़ के बाद जैसे ही सामने टावर कार को देखा तो तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए। 
विज्ञापन


ब्रेक के कारण इंजन को बोगी से जोड़ने वाला कपलिंग टूट गया और झटके से इंजन के पीछे लगे एसएलआर और द्वितीय श्रेणी का सामान्य कोच पटरी से उतर गए। वहीं टावर कार से टकराने की वजह से रेल के इलेक्ट्रिक इंजन और टावर कार दोनों में आग लग गई। 

ट्रेन के ड्राइवर ने अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। टावर कार में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से चार टक्कर के समय नीचे कूद गए। एक टेक्नीशियन पटरी पर जा गिरा। दो अन्य लोग टावर कार में ही जिंदा जल गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें