फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए ऐसे तरीके, मिलेगा खोया फोन, डाटा भी मिलेगा सेफ

Wed, 18 Jan 2017 08:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
क्या आप जानते हैं कि आपका खोया फोन आपको वापस मिल सकता है। डाटा भी सुरक्षित रहेगा। इसके लिए कुछ तरीके अपनाने होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
आप गूगल पर जाए और टाइप करें 'फाइंड माय डिवाइस' आप इसके जगह फाइंड माय फोन या लोकेट माय फोन भी सर्च कर सकते हैं। इस के बाद आपको गूगल ऐंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर दिखेगा। जहां आपको अपनी ई-मेल आईडी लॉगइन करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 8
Samsung Smartphone
इसके बाद वो सभी स्मार्टफोन आपकी कम्प्यूटर स्क्रिन पर नजर आने लगेंगे, जिन फोन में आपने अपनी आईडी से लॉगइन किया होगा। आप उस डिवाइस को चुने जिसे आप ढूंढ़ना चाहते हैं। क्लिक के बाद कम्प्यूटर स्क्रिन पर आपके फोन की लोकेशन दिखने लगेगी। 

4 of 8
Samsung Smartphone
साथ में आपको तीन और विकल्प रिंग, लॉक और इरेज भी नजर आएंगे। अगर आप आपना फोन घर या ऑफिस में भूल गए हों तो आप रिंग विकल्प को चुन सकते हैं। इसके बाद आपका फोन रिंग होने लगेगा और तब तक रिंग होगा जब तक आप फोन की पावर बटन नहीं दबाते।
विज्ञापन

5 of 8
Samsung Smartphone
अगर आपको लगता है कि कोई और आपका फोन इस्तेमाल कर रहा है तो आप इसे लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको लॉक के ऑप्शन पर जाना होगा, उसके बाद आप अपने फोन में नया पासवर्ड डाल सकते हैं। पासवर्ड डालने के बाद आपका फोन बिना नए पासवर्ड के नहीं खुलेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
Samsung Smartphone
तीसरा ऑप्शन इरेज तभी चुने जब आपको लगे कि आपका फोन वापस नहीं मिलने वाला। इस ऑप्शन को चुनने के बाद आपके फोन में मौजूद सारा डेटा डिलीट हो जाएगा। 
अगर आपके पास कंप्यूटर नहीं है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने किसी दोस्त के फोन से भी आपना फोन ढूंढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
मोबाइल की बैटरी बचाने के लिए ये अपनाएं उपाय - फोटो : social media
इसके लिए आपको दूसरे फोन में गूगल प्ले स्टोर से ऐंड्रायड डिवाइस मैनेजर ऐप डाउनलोड करना होगा। अगर आप अपना फोन इस्तेमाल कर रहे है तो इस ऐप में लॉगइन करें। अगर दोस्त का फोन इस्तेमाल कर रहे है तो गेस्ट का विकल्प चुनें। इसके बाद आपको उसी गूगल अकाउंट की डिटेल डालनी होगी जिससे आपने अपने फोन में लॉगइन किया है।
विज्ञापन

8 of 8
सैमसंग स्मार्टफोन्स
लॉगइन करने के बाद आपको कुछ टर्म एंड कंडीसन को एक्सेप्ट करना होगा। इसके बाद आपके फोन में भी वैसे ही विकल्प दिखाई देंगे। जैसे आपके कम्प्यूटर स्क्रिन पर दिखाई दे रहे थें। आप अपने अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप आईफोन यूज करते है तो आप आई क्लाउड पर लॉगइन करके अपना फोन ढूंढ सकते है। ध्यान रहे कि यह फीचर तभी काम करेगा जब आपके फोन में लोकेशन ऑन हो और फोन नेट के साथ कनेक्ट हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें