फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Health Update: क्या आप भी घर में अपने बेड पर बैठकर बीपी चेक करते हैं? अगर ऐसा है तो यह खबर आपके लिए ही है

आशीष तिवारी
Updated Sun, 06 Aug 2023 03:34 PM IST

सार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों और कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के सदस्यों के मुताबिक, अगर आप घर पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करते हैं तो यह जानना बेहद जरूरी है कि सही ब्लड प्रेशर नापने का तरीका क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन
BP Check - फोटो : Amar Ujala


यूरिन पास करने के बाद बीपी चेक करना बेहतर

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक ब्लड प्रेशर चेक करते वक्त जरूरी पहलुओं में आपके बैठने का तरीका बहुत आवश्यक माना जाता है। इसके अलावा यह भी देखना भी बेहद जरूरी होता है कि आप कोई फिजिकल वर्क करके तो नहीं तुरंत अपना बीपी चेक करने जा रहे हैं। कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य और मेदांता के कार्डियोलॉजी डायरेक्टर डॉ. आरके सरन कहते हैं कि घर पर ब्लड प्रेशर जांचने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आपका यूरिन ब्लैडर खाली होना चाहिए। आप जब अपना घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने बैठे तो यूरिन करने के बाद ही चेक करें। इसके अलावा अगर आप अपने बेड पर बैठ कर बीपी चेक करते हैं तो भी बिलकुल सही रीडिंग की संभावन नहीं रहती है।


कुर्सी पर बैठकर पीठ को सीधा रखना ज्यादा बेहतर

डॉक्टर आरके सरन कहते हैं कि बीपी चेक करने के लिए सबसे सही तरीका होता है कि आप कुर्सी पर बैठे और अपनी पीठ को कुर्सी के सहारे सीधी रखें। उसके बाद अपने पैरों के तलवों को जमीन से बराबर रखना चाहिए। इसके साथ ही रीडिंग लेते वक्त अपने हाथ को कोहनी के साथ मेज पर बिलकुल सीधा रखना चाहिए। डॉक्टर सरन कहते हैं कि ऐसी दशा में जब आप अपना ब्लड प्रेशर घर पर चेक करते हैं तो ब्लड प्रेशर रीडिंग की एक्यूरेसी बढ़ जाती है। 


बेड पर बैठ कर बीपी जांचने से बचना चाहिए

विशेषज्ञ के मुताबिक अगर आप बेड पर बैठकर ब्लड प्रेशर की रीडिंग लेते हैं तो एक्यूरेट रीडिंग की संभावना कम हो जाती है।कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य डॉ सौरभ मजूमदार कहते हैं कि सुबह सुबह की रीडिंग अमूमन लोग अपने बेड पर ही लेते हैं। डॉक्टर मजूमदार कहते हैं कि बीपी चेक करने का तरीका बिल्कुल ठीक नहीं है, क्योंकि इस दशा में बीपी चेक करने पर आपकी रीडिंग में गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि, उनका कहना है कि ऐसा नहीं है कि इस तरह से बीपी चेक करने पर रीडिंग पूरी तरीके से बदल जाएगी लेकिन कुछ अंकों का हेरफेर जरूर हो सकता है। इसलिए वह सलाह देते हैं कि ब्लड प्रेशर जांचने के लिए सही तरीके से ही उसकी रीडिंग लेनी चाहिए।


यथार्थ हॉस्पिटल के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर पंकज रंजन कहते हैं कि बदलती लाइफस्टाइल के चलते और बिगड़े खान-पान के कारण लोगों को लाइफस्टाइल डिजीज घेर रही हैं। ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज जैसी बीमारियों से लोग परेशान हो रहे हैं। यही वजह है कि लोग अपने घर पर ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच करते हैं। डॉक्टर पंकज का कहना है कि जिन लोगों को ब्लड प्रेशर या शुगर है उनको अपने घर पर इसकी जांच नियमित रूप से तो अवश्य करते ही रहना चाहिए। इसके लिए घर पर डिजिटल बीपी इंस्ट्रूमेंट और चेक करने की मशीन तो रखनी चाहिए। लेकिन वह यह कहते हैं कि अगर यह बीमारियां है तो एक समय के अंतराल पर अपने डॉक्टर से भी अवश्य सलाह लेते रहना चाहिए।


अस्पतालों में ऐसी रीडिंग की मॉनिटरिंग ज्यादा होती है

कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एसके रेड्डी कहते हैं कि अस्पतालों में भी उसी तरीके से मीटर रीडिंग ली जाती है जैसे लोग घरों में लेते हैं। वह कहते हैं जो मरीज उठने की स्थिति में नहीं होते हैं उनकी अस्पतालों में भी बेड पर ही बीपी मॉनिटरिंग की जाती है, लेकिन उनका कहना है कि अस्पतालों में ली जाने वाली ब्लड प्रेशर की रीडिंग डॉक्टरों और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ के सुपरविजन में ली जाती है। इसलिए अगर अस्पतालों में इस तरह से ब्लड प्रेशर मॉनिटर किया जाता है तो खासतौर से क्रिटिकल पेशेंट्स में उनकी लगातार मॉनिटरिंग भी होती रहती है। जबकि बड़े और प्रमुख अस्पतालों में हमेशा मरीज को कुर्सी पर पीठ का सहारे बनाने, हाथ को टेबल पर रखने के साथ साथ पैरों को नीचे रखने के साथ ही डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ ब्लड प्रेशर चेक करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next