फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउडी मोदी: भारत के लिए इन मायनों में खास है ह्यूस्टन, 'चार' नंबर से ऐसे जुड़ा है इस शहर का नाता

Sat, 21 Sep 2019 08:40 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत तक ही सीमित नहीं है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 
  • अमेरिका में होने वाला पीएम मोदी का कार्यक्रम पहले ही ‘हाउसफुल’
  • टीवी और इंटरनेट पर भी ‘हाऊडी, मोदी’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 
विज्ञापन
हाउडी मोदी के लिए अमेरिका में प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। वह सबसे पहले 22 सितंबर को ह्यूस्टन में आयोजित हो रहे हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां वे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


ह्यूस्टन अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहर है, जहां भारतीय मूल के अमेरिकन नागरिकों की संख्या करीब 1.3 लाख है। भारत, ह्यूस्टन के ट्रेडिंग पार्टनरों में भी चौथा स्थान रखता है। ब्राजील, चीन और मेक्सिको के बाद भारत का स्थान आता है। 

पीएम मोदी और भारत के लिए इसलिए खास है ह्यूस्टन

  • 01 नंबर पर है ह्यूस्टन ऊर्जा सुरक्षा संबंधी उद्योग के लिहाज से पूरी दुनिया में
  • 04 नंबर पर आता है ह्यूस्टन का स्थान अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में 
  • 1.3 लाख भारतीय मूल के अमेरिकी रहते हैं, जिनके बीच काफी लोकप्रिय हैं पीएम मोदी 
  • 04 नंबर पर है ह्यूस्टन के ट्रेडिंग पार्टनरों में भारत, शीर्ष तीन में ब्राजील, चीन और मेक्सिको 
  • 4.8 अरब डॉलर (34,278 करोड़ रुपये) था 2009 से 2017 तक प्रतिवर्ष भारत-ह्यूस्टन में कारोबार
  • 7.2 अरब डॉलर (51,471 करोड़ रुपये) हो गया था 2018 में बढ़कर यह कारोबार

सबसे ज्यादा ऑडियंस संख्या का बनेगा रिकॉर्ड

- फोटो : PTI
नि:शुल्क प्रवेश वाले इस सामुदायिक कार्यक्रम की सभी सीटें महीने भर पहले ही पंजीकृत हो गई हैं। साथ ही टीवी और इंटरनेट पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारत और अमेरिका में करीब एक अरब लोगों द्वारा देखे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को सुनने के लिए अमेरिका में जुटने वाली सबसे बड़ी दर्शक संख्या होगी। यह भी दावा किया जा रहा है कि पोप फ्रांसिस को छोड़कर अन्य किसी विदेशी नेता को सुनने के लिए आज तक अमेरिका में इतनी भीड़ एकत्र नहीं हुई है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए 1000 से ज्यादा वालंटियरों और 650 से ज्यादा संगठनों ने वेलकम पार्टनर के तौर पर योगदान दिया है।
विज्ञापन

क्या होता है हाउडी, टैगलाइन ‘शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर्स’ ही क्यों

- फोटो : PTI
बता दें कि ‘हाउडी’ दक्षिण पश्चिम अमेरिका में सामान्य तौर पर उपयोग किया जाने वाला मित्रतापूर्ण संबोधन है, जिसका अर्थ होता है ‘हाउ डू यू डू? यानी आप कैसे हैं?’

प्रधानमंत्री मोदी को न्यूयॉर्क में 27 सितंबर को आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी शामिल होना है। इससे पहले वह ह्यूस्टन में अग्रणी उद्योगपतियों, राजनेताओं और सामुदायिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह ‘हाउडी मोदी’ सम्मेलन में हिस्सेदारी करेंगे, जिसकी टैगलाइन ‘शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर्स’ रखी गई है। 

इस कार्यक्रम के आयोजन के जरिए अमेरिका की तरक्की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में दिए गए भारतीय मूल के निवासियों के योगदान को हाईलाइट करना है। मोदी का ह्यूस्टन दौरा इस लिहाज से भी खास है कि इस शहर को दुनिया की एनर्जी कैपिटल कहा जाता है और ऊर्जा सुरक्षा प्रधानमंत्री के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें