कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों ने रविवार को लॉकडाउन की घोषणा कर दी। कुछ राज्यों ने चुनिंदा जिलों तो कुछ ने पूरी तरह से लॉकडाउन का फैसला लिया है। एक दिन पहले शनिवार को राजस्थान ने लॉकडाउन करने का फैसला किया था। इसके बाद रविवार को एक-एक करके अन्य राज्य भी ये कदम उठाते रहे। कोरोना के संक्रमण से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 396 तक पहुंच गई है।
यूपी के 16 जिलों में लॉकडाउन
केरल के 10 जिलों में सब बंद
महाराष्ट्र के 10 जिले प्रभावित
हरियाणा के पांच जिले लॉकडाउन
गुजरात के छह जिले बंद
कर्नाटक के पांच जिले