अब शायद कोरोना काल गुजरने के बाद भी लोगों की सामान्य जिंदगी बदल जाए
- फोटो : पीटीआई
प्राय: हमारी जिज्ञासा रहती है कि हमें बीमारियों से बचाने वाले डॉक्टर या विशेषज्ञ खुद अपना और अपने परिवार का ख्याल कैसे रखते हैं। कोरोना महामारी में भी दुनिया के लोग लंबे अरसे से विशेषज्ञों का नजरिया जानने में लगे हैं। इसे देखते हुए हाल ही में एक सर्वे में 511 महामारी विशेषज्ञ ने से कोरोना के साये में रोजमर्रा की गतिविधियों पर उनकी राय जानी गई। उन्हें यह गतिविधियां शुरू करने के लिए चार समय अवधियों (इसी मौसम में 3 से 12 माह 1 साल से ज्यादा और कभी नहीं) का विकल्प दिया गया था। ज्यादातर अगले 3 माह से लेकर 1 साल से भी ज्यादा वक्त तक दोस्तों के साथ पिकनिक पार्टी, ऑफिस, रेस्त्रां जाने, हवाई यात्रा करने, खेलकूद, धार्मिक कार्यक्रमों, संगीत, समारोह, शादी और अंतिम संस्कार में शरीक होने से साफ इनकार किया है। अधिकतर विशेषज्ञों ने लंबे समय तक मास्क पहनने और गले मिलने व हाथ मिलाने से बचने की बात कही। कुछ ने तो इस आदत से हमेशा के लिए ही तौबा कर ली है।
विशेषज्ञों ने यह मत आसपास की स्थिति शौकीन और ज्यादा टेस्टिंग कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और वैक्सीन आने की उम्मीद के आधार पर बनाया है