फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: होटल मैनेजर ने पत्नी को समुद्र में डुबाया, हत्या को दुर्घटना बताने की साजिश की; वीडियो से खुला राज

Sat, 20 Jan 2024 11:59 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

दक्षिण गोवा में एक होटल के प्रबंधक गौरव कटियार ने अपनी पत्नी दीक्षा गंगवार को समुद्र में डुबाेकर मार डाला। बाद में उसने इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की, लेकिन एक वीडियो ने उसकी साजिश विफल कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गोवा पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण गोवा में एक लक्जरी होटल के प्रबंधक गौरव कटियार (29) को एक दिन पहले गोवा के काबो-डी-रामा समुद्र तट पर अपनी पत्नी दीक्षा गंगवार (27) को डुबाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि कटियार ने हत्या को दुर्घटना के रूप में पेश करने की कोशिश की, लेकिन एक व्यक्ति के वीडियो ने उसके दावे की पोल खोल दी।

विज्ञापन


पुलिस को दीक्षा का शव शुक्रवार दोपहर को समुद्र तट के पास मिला। प्रथम दृष्टया, कटियार ने अपने विवाहेतर संबंध के चलते पत्नी की हत्या कर दी। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3.45 बजे हुई जब कटियार अपनी पत्नी को समुद्र तट पर टहलने के लिए ले गया था। एक चट्टानी इलाके में ले जाकर उसे समुद्र में डुबा दिया। महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

हंगामा कर हादसा बनाने की कोशिश की...
पुलिस के मुताबिक, अपराध को अंजाम देने के बाद कटियार ने हंगामा किया और घटना को दुर्घटना बताने की कोशिश की। मौके पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा शूट किए गए वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कटियार समुद्र तट से बाहर आ रहा है और शोर मचाने से पहले सुनिश्चित कर रहा कि क्या उनकी पत्नी वास्तव में मर गई है। लेकिन वीडियो ने सारा राज खोल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें