फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: तमिलनाडु में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

Mon, 27 Jul 2026 12:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, चिदंबरम।

सार

तमिलनाडु में 16 वर्षीय छात्रा पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि छात्रा द्वारा बार-बार प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर आरोपी घर में घुसा और गर्दन पर वार कर फरार हो गया। छात्रा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने 16 वर्षोय स्कूली छात्रा की गर्दन पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया। जिसके कारण वह जीवन-मरण के लिए संघर्ष कर रही है। आरोप है कि छात्रा ने हमला करने वाले व्यक्ति के प्रस्ताव को बार-बार ठुकरा दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
यह घटना रविवार को तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के कीझामूंगिलाडी गांव में पीड़ित के आवास पर घटी। आरोपी, जिसकी पहचान अयप्पन के रूप में हुई है। वे कक्षा 11 की छात्रा के घर बिजली के काम के लिए अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान उसे उससे लगाव हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने नाबालिग से कई बार संपर्क किया, लेकिन उसने लगातार उसके प्रस्तावों को ठुकरा दिया।

क्या है पूरा मामला? 
लड़की की मां, जो एक कपड़ा दुकान में काम पर गई हुई थी। उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए अयप्पन रविवार को घर में घुस गया। यह जानते हुए कि किशोरी अकेली थी। जब लड़की ने उसे एक बार फिर मना कर दिया, तो उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया और फिर वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने तलाशी अभियान शुरु किया

विज्ञापन

किशोरी की चीख सुनकर पड़ोसी घर की ओर दौड़े और एम्बुलेंस बुलाई। उसे चिदंबरम सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। चिदंबरम तालुक पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें