प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि रविवार से चीन के हांगझू में होने वाला जी-20 सम्मेलन सकारात्मक और अच्छे नतीजे वाला होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भारत दुनिया के नेताओं के समक्ष अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं और चुनौतियों को रखेगा।
प्रधानमंत्री शुक्रवार को वियतनाम जा रहे हैं और शनिवार को चीन पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वियतनाम के साथ द्विपक्षीय संबंध उनकी सरकार की उच्च प्राथमिकता में हैं। दोनों देशों के बीच भागीदारी से एशिया और बाकी दुनिया को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वियतनाम के उनके महत्वपूर्ण दौरे से दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। वे वियतनाम के साथ मजबूत आर्थिक संबंध बनाना चाहते हैं ताकि दोनों देशों के नागरिकों को इससे फायदा हो।