फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'हर जगह समझी जाती है उम्मीद की भाषा, एक जैसी है लोकतंत्र के लिए लड़ाई', कोलंबिया में राहुल गांधी

Sat, 04 Oct 2025 09:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उम्मीद की भाषा सब जगह समझी जाती है और गरिमा व लोकतंत्र के लिए लड़ाई सबकी एक जैसी होती है। राहुल गांधी ने कोलंबिया में छात्रों व कलाकारों से मुलाकात के बाद यह बात कही। वह चार लैटिन अमेरिकी देशों की यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उम्मीद की एक सार्वभौमिक भाषा होती है और गरिमा व लोकतंत्र के लिए संघर्ष एक जैसे होता है। राहुल गांधी इस समय कोलंबिया में हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी यात्रा और वहां के छात्रों के साथ बातचीत की तस्वीरें साझा कीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कोलंबिया के कोमुनास की जीवंत गलियों और मेडेलिन विश्वविद्यालय की कक्षाओं से लेकर पेरू की लिमा छात्रों के साथ दिल से हुई बातचीत तक, दक्षिण अमेरिका की यह यात्रा गर्मजोशी, खुशी और विचारों से भरी रही। तस्वीरों के साथ अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, मैं ऐसे कलाकारों से मिला, जो प्रतिरोध के लिए रंगों का इस्तेमाल करते हैं और उन छात्रों से भी मिला, जो निडर होकर सपने देखते हैं। उनकी रचनात्मकता और हिम्मत वास्तव में प्रेरणादायक थी।  

ये भी पढ़ें: ब्रिटिश PM दो दिवसीय दौरे पर आठ अक्तूबर को आएंगे भारत; विजन 2035 पर पीएम मोदी संग करेंगे वार्ता
विज्ञापन


महाद्वीपों के पार हमारा संघर्ष एक जैसा: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लिखा कि हर कदम पर उन्हें यह एहसास होता रहा कि उम्मीद की भाषा हर जगह समझी जाती है और महाद्वीपों के पार गरिमा और लोकतंत्र के लिए हमारा संघर्ष एक जैसा है। कांग्रेस नेता चार लैटिन अमेरिकी देशों कोलंबिया, ब्राजील, पेरू और चिली के एक हफ्ते से अधिक समय की यात्रा पर हैं। 

राहुल गांधी की यात्रा पर कांग्रेस ने क्या कहा
लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में वह अपनी यात्रा के दौरान राजनेताओं छात्रों और व्यापारियों से बातचीत करेंगे। कांग्रेस ने कहा कि वह कई देशों के राष्ट्रपतियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और लोकतंत्र व रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, भारत की व्यापार विविधता और साझेदारी बढ़ाने की कोशिशों के तहत राहुल गांधी व्यापारिक नेताओं के साथ अवसरों पर चर्चा करेंगे। वह ब्राजील, कोलंबिया और अन्य जगहों के विश्वविद्यालयों के छात्रों से भी बातचीत करेंगे, ताकि वैश्विक नेताओं की अगली पीढ़ी के साथ संवाद स्थापित किया जा सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुंबई के दूसरे हवाई अड्डे का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, दिसंबर में शुरू होंगी वाणिज्यिक उड़ानें

कांग्रेस ने कहा कि यह महत्वपूर्ण यात्रा ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। भारत और दक्षिण अमेरिका के लंबे समय से गहरे संबंध रहे हैं। यह संबंध वैश्विक दक्षिण की एकजुटता और बहुध्रुवीय व्यवस्था के लिए मिलकर काम करने पर आधारित हैं। राहुल गांधी का यह प्रयास इस परंपरा को जारी रखते हुए व्यापार, तकनीक, सतत विकास और जन-जन संपर्क में सहयोग के नए रास्ते खोलेगा। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें