फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह सचिव की अध्यक्षता वाली समिति VIP लोगों के सुरक्षा की करेगी समीक्षा

Wed, 13 Sep 2017 02:42 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनेताओं और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) को सरकार की तरफ से दी गई सुरक्षा को जारी रखने की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति इस बात की समीक्षा करेगी कि सुरक्षा प्राप्त विशिष्ट व्यक्तियों को आतंकी हमले या अन्य गिरोहों से खतरा है या नहीं। 

समिति इस सप्ताह वीआईपी सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियों के हवाले से मिली सूचनाओं के आधार पर समीक्षा करेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और केंद्रीय सुरक्षा बल सीआरपीएफ एवं सीआईएसएफ का सुरक्षा कवच प्राप्त वीआईपी लोगों में अधिकांश राजनेता शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि वीआईपी सुरक्षा के तहत जेड प्लस, जेड, एक्स और वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त वीआईपी लोगों की सूची में कटौती की संभावना के मद्देनजर यह पहल की गई है।
विज्ञापन


जेड श्रेणी की सुरक्षा के तहत 20 सुरक्षाबलों का घेरा होता है जबकि जेड श्रेणी के सुरक्षा घेरे में 15 सुरक्षाबल तैनात होते हैं। सुरक्षा प्राप्त वीआईपी लोगों में लगभग 75 लोगों को सीआरपीएफ, लगभग 70 लोगों को सीआईएसएफ, 15 को आईटीबीपी और 12 को एनएसजी की सुरक्षा प्राप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें