फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPM के आरोपों पर गृह मंत्रालय ने दी सफाई, लगाया था NSA का फायदा उठाने का आरोप

Thu, 18 Jan 2018 02:11 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने बुधवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के आरोपों का सिरे से खंडन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 14 जनवरी को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर किसी राजनीतिक बैठक में शामिल नहीं हुए थे। गृह मंत्रालय ने कहा कि उस दिन उन्होंने एक नियमित सुरक्षा समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


सोमवार को माकपा की त्रिपुरा इकाई ने चुनाव आयोग से निवेदन किया था कि वह भाजपा की एक चुनावी बैठक पर ध्यान दें, जिसमें डोभाल शामिल हुए थे। बता दें कि 60 सदस्यों वाली त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च को समाप्त हो रहा है और राज्य में चुनाव होने वाले हैं। एक बयान में गृह मंत्रालय ने कहा कि हमारी जानकारी में वे रिपोर्ट आई, जिनमें कहा गया था कि पिछले रविवार को गृह मंत्री के निवास पर अधिकारियों ने एक राजनीतिक बैठक में हिस्सा लिया। 

बयान में आगे कहा गया कि ऐसी एक स्थापित परंपरा है कि गृह मंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक आदेश की समीक्षा के लिए नियमित तौर पर सुबह को बैठक करते हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि इन बैठकों में आंतरिक सुरक्षा संस्थानों के वरिष्ठ सदस्य शामिल होते हैं।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि परंपरा के अनुसार ऐसी एक बैठक 14 जनवरी को भी गृह मंत्री के आवास पर आयोजित हुई थी, जिसमें एनएसए सहित समूह के सभी सदस्य सम्मिलित थे। इन अधिकारियों ने उस दिन गृह मंत्री के आवास पर आयोजित किसी अन्य बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। बता दें कि इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे गए एक पत्र में माकपा की त्रिपुरा इकाई के सचिव बिजन धर ने आरोप लगाया था कि एनएसए को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल करके भाजपा ने नियमों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें