फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी बनने के बाद करना चाहता था दूसरी शादी, मंत्रालय ने किया निलंबित

Sun, 15 Dec 2019 11:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के नियुक्ति के प्रस्ताव पत्र को निलंबित कर दिया है। उनपर कथित तौर पर पत्नी का शोषण करने, जबरन तलाक लेने और दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। जिसके बाद मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है। उनके खिलाफ यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब सोमवार से हैदराबाद के शिवरामपल्ली में स्थित एसवीपी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में उनका प्रशिक्षण शुरू होने वाला है। 28 साल के इस आईपीएस अधिकारी का नाम केवी महेश्वर रेड्डी है।

विज्ञापन


सोमवार से शिवरामपल्ली के राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) में चुने गए नए आईपीएस बैच का प्रशिक्षण शुरू होना है। एनपीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एमएचए के ताजा आदेश के कारण महेश्वर रेड्डी प्रशिक्षण सत्र में भाग नहीं ले सकते हैं और उन्हें इसकी जानकारी दे दी गई है।

अक्तूबर में जवाहरनगर पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस के खिलाफ उनकी पत्नी भावना बिरुदुला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारी 498ए, 323, 506 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत ममाला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), एनपीए, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा आईपीएस प्रशिक्षु के खिलाफ आपराधिक मामले के बारे में एमएचए को सूचना भेजे जाने के बाद, एमएचए के निदेशक एके सरन ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

एमएचए के आदेश में लिखा है, 'सक्षम प्राधिकारी ने इस मुद्दे पर विचार किया है और इस तथ्य को देखते हुए कि उपरोक्त मामले में आपके खिलाफ जांच/ परीक्षण लंबित है, यह फैसला लिया गया है कि आपकी 2 दिसंबर, 2019 की नियुक्ति के प्रस्ताव को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। हालांकि यह सुनवाई पूरी होने के बाद मंत्रालय आपकी नियुक्ति की समीक्षा करेगा और उसके बाद आप वरिष्ठता की हानि के बिना एसवीपीएनपीए, हैदराबाद के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।'

इससे पहले भावना बिरुदुला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि वह ओस्मानिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान महेश्वर रेड्डी से मिली थीं। 2018 में उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद महेश्वर का चयन आईपीएस के लिए हो गया। रेलवे कर्मचारी भावना ने आरोप लगाया है कि आईपीएस के लिए चयन होने के बाद उनके पति ने उनसे दूरी बना ली। पत्नी के तौर पर मुझे स्वीकार न करने के अलावा उन्होंने मेरा शोषण करना शुरू कर दिया। वह मुझपर उन्हें तलाक देने के लिए दबाव बना रहे हैं ताकि वह दूसरी महिला से शादी कर सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें