फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब रहेंगे 'जेड प्लस प्लस' घेरे में

Fri, 28 Sep 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amit shah Security
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जान पर खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में शाह की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी, जिसमें उनकी जान को खतरा बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आईबी से मिली रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


फिलहाल अमित शाह को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। उन्हें इस श्रेणी की सुरक्षा 2014 में मोदी सरकार के आने के तुरंत बाद दी गई थी। इस श्रेणी में वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में कुल 36 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिसमें 10 एनएसजी और एसपीजी कमांडो और बाकी पुलिस दल के लोग शामिल होते हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, अब अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाकर  जेड प्लस प्लस कर दी गई है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर सूचित किया है।  
विज्ञापन


दरअसल, इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर अमित शाह लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच आईबी ने शाह पर खतरे का अंदेशा जताया है, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें