फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहिब की 100वीं वर्षगांठ पर पाकिस्तान नहीं जा पाएंगे 600 सिख श्रद्धालु, केंद्र सरकार ने लगाई रोक

Wed, 17 Feb 2021 09:41 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ननकाना साहिब पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने ननकाना साहिब की 100वीं वर्षगांठ पर 600 सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में सुरक्षा और कोविड-19 की स्थिति का हवाला दिया है। बता दें कि 600 सिख श्रद्धालुओं ने ननकाना साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए इजाजत मांगी थी, जिसे गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने दिया यह हवाला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को एक पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति अब भी प्रतिकूल है। वहां भारतीय नागरिकों को खतरा है। इसके अलावा पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी से अब तक पांच लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 10 हजार लोगों की जान चली गई है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा भी पर्याप्त नहीं है।

मार्च 2020 से लगी है रोक
मंत्रालय ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 से ही भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रियों के आवागमन और व्यापार सेवा भी रोक दी गई है। इन कारणों का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय ने एसजीपीसी को बताया कि उसने शुक्रवार को पाकिस्तान जाने के इच्छुक 600 श्रद्धालुओं के जत्थे को अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें