फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF के 122 जवान कोरोना संक्रमित, सख्त हुआ गृह मंत्रालय, लोकसभा सदस्य की शिकायत पर रिपोर्ट तलब

Sat, 02 May 2020 03:39 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : Social Media (सांकेतिक)
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में 122 जवान कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। पिछले दस दिन के दौरान इन सभी जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

इसमें अधिकांश जवान मयूर विहार स्थित 31वीं बटालियन के हैं। 14 जवान ऐसे हैं, जिनकी आयु 50 से ज्यादा है। अभी 80 जवानों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोकराझार के लोकसभा सांसद नाबा हीरा कुमार सरणिया ने इस बाबत केंद्र सरकार को शिकायत दी है।

इसमें कहा गया है कि इन जवानों के मामले में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई है, क्या उनका इलाज ठीक तरह से हो रहा है, आदि बातों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए सीआरपीएफ मुख्यालय से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। कोरोना की चपेट में आए कई जवान कोकराझार क्षेत्र से संबंध रखते हैं।


सीआरपीएफ के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक, अभी तक जिन जवानों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन सभी की जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि किसी जवान में पहली बार कोरोना के लक्षण दिखाई देने के कितने समय बाद उसका सेंपल लिया गया।

उसे किसी अस्पताल में भेजा गया या क्वारंटीन सेंटर में रखा गया, आदि बातों की जांच की जा रही है। दूसरे जवानों तक कोरोना का संक्रमण न फैल सके, इसके लिए क्या किया गया है।

बता दें कि ये सभी जवान 21 अप्रैल के बाद कोरोना की चपेट में आए हैं। इन्हीं में से एक अधिकारी एसआई इकराम हुसैन की मौत हो चुकी है।

अभी कोरोना पॉजिटिव वाले जवानों को शाहदरा के मंडोली स्थित क्वारंटीन सेंटर, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, शारदा अस्पताल ग्रेटर नोएडा और ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव वाले जवानों में अधिकांश 30 से 50 की आयु के हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें