फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा नक्सली हमला: यूपी में भारी जीत के बाद भी होली नहीं मनाएंगे राजनाथ

Sun, 12 Mar 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस साल होली न मनाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को हुए नकस्ली हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 12 जवान शहीद और तीन जवान घायल हो गए थे जिस वजह से उन्होंने यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


नक्सलियों ने यह हमला कोटाचेरू और भेजी के घने जंगलो में घात लगाकर किया। नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन के जवानों को निशाना बनाया।  गश्ती दल को भेज्जी क्षेत्र में बन रहे इंजरम भेज्जी मार्ग पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। नक्सलियों ने जवानों से हथियार भी छीन लिए जिनमें एके सीरीज की बंदूके और रेडियो सेट्स शामिल हैं।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने शहीद परिवार को 1 करोड़ मुआवजा देने की भी घोषणा की

सीआरपीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Getty
हमले की सूचना मिलने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने छत्तीसगढ़ पहुंच थे। साथ ही सिंह ने अस्पताल पहुंच हमले में घायल जवानों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना। गृहमंत्री ने शहीद परिवार को 1 करोड़ मुआवजा देने की भी घोषणा की है। 

राजनाथ ने मीडिया से बात करते हुए हमले को कायराना करार दिया और कहा कहा 'जवानों पर हमले से दुखी हूं और उनकी शहादत को सलाम करता हूं, लेकिन जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।'
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें