फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले, घाटी में लोगों को भड़का रहे हैं अलगाववादी

Fri, 21 Dec 2018 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, केवड़िया (गुजरात) 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अलगाववादी नेता आम कश्मीरी लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने के किसी भी मौके को नहीं छोड़ते। इससे कानून व्यवस्था की समस्या भी होती है। हालांकि उन्होंने पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आने की बात भी कही।

विज्ञापन


दुनिया की सबसे ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा के समीप पुलिस निदेशकों और महानिदेशकों के सालाना सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए पाकिस्तानी प्रतिष्ठान इस्लामी संगठनों के साथ सिखों के चरमपंथी संगठनों व कश्मीर समर्थित आतंकियों के साथ गठबंधन कर रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने सीमा पार से आतंकियों और अलगाववादियों को मिल रही वित्तीय मदद को चिंता का विषय बताया। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर से लेकर पंजाब तक आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 
विज्ञापन


सिंह ने कहा पाकिस्तान और पीओके में ट्रेनिंग कैंपों, लॉन्चिंग पैडों और कम्युनिकेशन कंट्रोल स्टेशनों के रूप में आतंकी ढांचा अभी भी मौजूद है। अभी भी बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ करने के  साथ ही स्थानीय स्तर पर भर्ती करने कोशिश कर रहे हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों से पंजाब में दोबारा से आतंक वाद के पनपने से पहले ही उसे खत्म करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के आर्थिक प्रतिष्ठानों और प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार जासूसी या साइबर हमले कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें