फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश से जल्द होगा नक्सलवाद और माओवाद का सफाया: राजनाथ सिंह

Sun, 07 Oct 2018 02:44 PM IST
भाषा, लखनऊ
विज्ञापन
Rajnath singh
विज्ञापन

देश में नक्सलियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय बलों के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा है कि वह दिन अब दूर नहीं जब देश से नक्सलवाद और माओवाद का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने त्वरित कार्य बल (आरएएफ) के 26वें स्थापना दिवस पर लखनऊ के बिजनौर स्थित शिविर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पहले देश के 126 जिलों में नक्सलवाद था, वह अब सिमट कर 10-12 जिलों में रह गया है। वह दिन दूर नहीं जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और आरएएफ के पराक्रम के बलबूते पूरे देश से नक्सलवाद और माओवाद का सफाया हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन केंद्रीय बलों ने दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय करके हिंदुस्तान की जनता के मन में भरोसा कायम किया है। जहां नक्सलवाद था और जहां विकास की किरण नहीं पहुंच पायी थी, वहां इन बलों ने नक्सलवादियों के मजबूत ठिकानों को खत्म किया है और वहां विकास कार्य शुरू हुए हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि जब असम में एनआरसी को लेकर आंदोलन हो रहा था, तब वहां सीआरपीएफ को बुलाने की मांग की गई थी। केरल में बाढ़ के वक्त भी सीआरपीएफ को बुलाने की मांग उठी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें