फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री राजनाथ ने की दार्जिलिंग, कश्मीर की स्थिति की समीक्षा

Sat, 17 Jun 2017 04:35 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
rajnath singh
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र दार्जिलिंग में जारी हिंसा के बीच शुक्रवार की रात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वहां की स्थिति की समीक्षा की। सिंह ने अनंतनाग जिले में पुलिस टीम पर आतंकियों द्वारा घात लगाकर हमला किए जाने के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के हालात पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार सुबह केंद्र सरकार ने दार्जिलिंग जिले में हिंसा पर काबू पाने के लिए अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजने के फैसले पर पश्चिम बंगाल सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मिलने तक रोक लगा दी। राज्य भाजपा और गोरखा जनमुक्त मोर्चा (जीजेएम) नेताओं की एक टीम ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री से मुलाकात कर केंद्र सरकार से दार्जिलिंग के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसी के मद्देनजर गृह मंत्री ने शुक्रवार को वहां के हालात की समीक्षा की। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान गृह मंत्री को दार्जिलिंग में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी गई। उन्हें राज्य सरकार की ओर से अब तक किसी तरह की रिपोर्ट नहीं मिलने की भी जानकारी दी गई। एक घंटे तक चली इस बैठक में गृह सचिव राजीव महर्षि व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें