मध्य प्रदेश के मंदसौर में बीफ के शक में महिलाओं की पिटाई का मामला शुक्रवार को लोकसभा में उठा। कांग्रेस ने सदन में इस मामले पर स्थगन प्रस्थान रखा। इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में बयान दिया और कहा कि यह राज्य का विषय है।
राजनाथ सिंह ने कहा, 'मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दोषियों को सजा मिलेगी।'
गौरतलब है कि मंदसौर में दो महिलाओं पर गौरक्षा दल के सदस्यों ने हमला किया। उनका आरोप था कि दोनों महिलाओं के पास गोमांस था। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया और महिलाओं से मारपीट भी की।