फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में महिलाओं की पिटाई पर संसद में हंगामा

Fri, 29 Jul 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rajnath singh - फोटो : ani
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंदसौर में बीफ के शक में महिलाओं की पिटाई का मामला शुक्रवार को लोकसभा में उठा। कांग्रेस ने सदन में इस मामले पर स्थगन प्रस्थान रखा। इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में बयान दिया और कहा कि यह राज्य का विषय है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा, 'मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दोषियों को सजा मिलेगी।'  

गौरतलब है कि मंदसौर में दो महिलाओं पर गौरक्षा दल के सदस्यों ने हमला किया। उनका आरोप था कि दोनों महिलाओं के पास गोमांस था। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया और  महिलाओं से मारपीट भी की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें