ओडिशा जनसंवाद रैली में अमित शाह का संबोधन
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा नेता अमित शाह एक महीने चलने वाले ऑनलाइन रैली अभियान के तहत वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए ओडिशा जन-संवाद वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उरी और पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद की भारत की कार्रवाई का जिक्र किया। साथ ही कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता और भाजपा के बीच दो गज की दूरी नहीं हो सकती।
पढ़िए उनके भाषण की खास बातें
- मैं ओडिशा की भूमि और भगवान जगन्नाथ को नमन करता हूं। ओडिशा के लोगों ने हमेशा अपनी स्वतंत्रता को प्राथमिकता दी।
- भाजपा राजनीति में सिर्फ सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि जनसंवाद करने के लिए आई है। हम जनता की समस्या को जानने की कोशिश करते हैं और उनके मुद्दों को हल कर उसके नतीजे जनता के सामने पेश करते हैं।
- कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है। पीएम मोदी ने सामाजिक दूरियों के लिए भी सलाह दी है लेकिन यह कभी भी लोगों और भाजपा के बीच दो गज की दूरी नहीं हो सकती। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में, हम अब आभासी रैलियों के माध्यम से लोगों के साथ संपर्क कर रहे हैं।
- ये जो संवाद परंपरा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी ने जारी रखी है वो दुनिया की राजनीति को रास्ता दिखाने वाली होगी कि ऐसी महामारी के समय भी कोई पार्टी अपने देश में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए किस तरह से जनसंवाद कर सकती है।
- भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के समय 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन कराया है। मैं इस काम के लिए पार्टी अध्यक्ष, उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
- पीएम मोदी ने 50 करोड़ गरीब भारतीयों के लिए आयुष्मान भारत की शुरुआत की, उन्हें स्वास्थ्य का अधिकार दिया, 5 लाख रुपये के इलाज का खर्च मोदी सरकार उठा रही है।
- 10 करोड़ घरों में शौचालय बनाकर माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया, 2.5 करोड़ लोगों को जिनके पास घर नहीं था उनको मोदी सरकार ने घर देने का काम किया।
- कई सरकारें दो-तिहाई बहुमत के साथ आईं, लेकिन अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने का साहस नहीं किया। 5 अगस्त 2019 को, नरेंद्र मोदी जी ने संसद में विधेयक लाया और अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त कर दिया।
- श्री राम जन्मभूमि का विवाद वर्षों से चल रहा था। करोड़ों लोग राह देखते थे कि कब राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनेगा। मोदी सरकार को आपने दोबारा बहुमत दिया, सटीक तरीके से अपना पक्ष रखा गया और सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया।
- हमारे समय में उरी और पुलवामा में आतंकवादी हमले हुए, लेकिन पीएम मोदी ने समय बर्बाद नहीं किया, पाकिस्तान को हवाई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक से सजा दी गई। इसने पूरी दुनिया को एहसास कराया कि भारत की सीमाओं का अतिक्रमण करना बच्चों का खेल नहीं है, आपको दंडित किया जाएगा। दुनिया अब महसूस करती है कि भारत अपनी सीमाओं के भीतर कोई घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेगा।
- आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करें और विदेशी चीजों का अधिक से अधिक बहिष्कार करें और देश के अर्थतंत्र को मजबूत करें।
- कोरोना महामारी के दौर में सभी राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर काम किया है, मोदी जी ने भी सभी के साथ कई बैठकें कीं।