फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एक्शन में गृह मंत्री अमित शाह, पहले ही दिन लिया देश की आंतरिक सुरक्षा का जायजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 03 Jun 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI

गृह मंत्री अमित शाह पद संभालते ही एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को देश की आंतरिक सुरक्षा का जायजा लिया। शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आईबी और रॉ चीफ, गृह सचिव समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक की है। 



एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने जम्मू एवं कश्मीर के साथ-साथ सीमा सुरक्षा की जानकारी भी ली। बता दें कि गृह मंत्री देश की सुरक्षा के लिए लंबे समय से ऐसी समीक्षा बैठक करते आ रहे हैं। एक अधिकारी के अनुसार आईबी और रॉ प्रमुख से शाह ने पड़ोसी देशों से जुड़ी सीमा से संबंधित जानकारी भी ली। एक अन्य अधिकारी का कहना है कि सुरक्षा का जायजा लेने से गृह मंत्री को फैसले आदि लेने में भी मदद मिलती है।


बताया जा रहा है कि इसके बाद शाह अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। वह सभी अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। वह बीएसएफ के महानिदेशक से भारत-पाक सीमा और भारत-बांग्लादेश सीमा की जानकारी लेंगे। वहीं सीआरपीएफ के महानिदेशक से वह कश्मीर, अमरनाथ यात्रा और आंतरिक सुरक्षा पर जानकारी लेंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next