फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना स्थिति के बेहतर आंकलन के लिए दिल्ली में नए सिरे से होगा कंटेनमेंट जोन का परिसीमन : गृह मंत्रालय

Sun, 21 Jun 2020 08:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति को लेकर बैठक की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे ।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन बैठक के लिए मंत्रालय पहुंचे थे। 

विज्ञापन

 
गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन में रणनीति को लेकर डॉ. पॉल समिति ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार कंटेनमेंट जोन का नए सिरे से परिसीमन हो, इनकी सीमा पर और इनके अंदर की गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी और नियंत्रण रखा जाए।

गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिए हैं कि वो हर मृतक का आकलन कर बताए कि उसे कितने दिन पहले कहां से अस्पताल लाया गया था। यदि वह होम आइसोलेशन में था, तो उसे सही समय पर लाया गया था या नहीं।
विज्ञापन


इसी के साथ यह निर्देश भी दिए गए हैं कि सभी कोरोना पॉजिटिव मामलों को पहले कोविड सेंटर जाना होगा और जिन लोगों के घरों में उपयुक्त व्यवस्था है और जो किसी अन्य को-मोरबिडिटी से ग्रस्त नहीं है, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाए। कितने लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, इसकी जानकारी भारत सरकार को दी जाए।
  बैठक के बाद दिल्ली सरकार ने जानकारी दी कि 'आप' सरकार दिल्ली में कोरोना की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है, सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा की। बैठक में संपर्क प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें