फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiranga Utsav: PM मोदी ने बढ़ाया तिरंगे का मान, गृहमंत्री शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर की यह अपील

Tue, 02 Aug 2022 11:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृहमंत्री शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में तिरंगे का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि 'आज किसी वैश्विक समस्या पर जब तक प्रधानमंत्री मोदी अपनी राय नहीं देते, दुनिया कभी भी समस्या पर फैसला नहीं करती।'
विज्ञापन
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसे भारत की रचना हो रही है जो आत्मनिर्भर हो, जो अपने अतीत पर गौरव करता हो और भविष्य के लिए न केवल आश्वस्त हो बल्कि भविष्य की रूप रेखा देश के युवाओं में स्पष्ट हो। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘तिरंगा उत्सव’ को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। गौरतलब है कि ये कार्यक्रम राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैया के सम्मान में आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की भी अपील की। इतना ही नहीं उन्होंने देश भर के लोगों से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर तिरंगे की डीपी लगाने के लिए भी कहा। 

पीएम ने बढ़ाया देश का सम्मान
इस दौरान गृहमंत्री शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में तिरंगे का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि 'आज किसी वैश्विक समस्या पर जब तक प्रधानमंत्री मोदी अपनी राय नहीं देते, दुनिया कभी भी समस्या पर फैसला नहीं करती।' उन्होंने कहा कि भारत को इस तरह से दुनिया में सम्मान दिलाने के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। 
विज्ञापन


सबसे तिरंगा फहराने की अपील की
इस दौरान पीएम मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सोशल मीडिया खाते की डीपी में तिरंगे की फोटो लगाने का आह्नान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने यहां राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता वेंकैया को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि 'पिंगली वेंकैया जी ने करोड़ों भारतीयों की आशाओं, उमंगो और उनकी श्रद्धा को तीन रंगों में समाहित कर पूरे भारत को एकता के सूत्र में जोड़ने का काम किया। मैं समग्र कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से पिंगली वेंकैया जी को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।'

गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ की बैठक 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, एनआईए निदेशक दिनकर गुप्ता, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अन्य अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

युवा सेल्फी लें और अपलोड करें
युवाओं से तिरंगा उत्सव से जुड़ने का आह्वान करते हुए शाह ने कहा, हर घर तिरंगा अभियान आपका अभियान है।  इस अभियान से जुडकर अपने घर पर तिरंगा फहरायें और उसके साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करें।

पीएम ने जारी किया डाक टिकट
केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि पिंगली वेंकैया की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में पीएम ने एक कार्यक्रम में डाक टिकट जारी किया। इस दौरान पिंगली का बनाया मूल ध्वज प्रदर्शित किया गया।

सांसद निकालेंगे तिरंगा रैली
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बताया, बुधवार को सुबह आठ बजे लाल किले से संसद तक सभी दलों के सांसद बाइक पर तिरंगा रैली निकालेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सभी सांसदों से इमें भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान को प्रचारित करने के लिए सुबह नौ से 11 बजे के बीच देशभर में प्रभात फेरी निकालेंगे।

लोकसभा में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान वाईएसआर कांग्रेस के सांसद बालाशोवरी वल्लभनेनी ने कहा कि मंगलगिरी एम्स का नाम बदलकर पिंगली वेंकैया करने का प्रस्ताव रखता हूं।

भाजपा नेताओं ने डीपी में लगाया तिरंगा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात सहित भाजपा की सरकार वाले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों व ज्यादातर मंत्रियों ने भी डीपी में तिरंगा लगाया है। बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी ऐसा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें