फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता पहुंचे अमित शाह, मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिले, आज बांकुरा जाएंगे

Thu, 05 Nov 2020 06:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
विज्ञापन
अमित शाह ने न्यायिक हिरासत में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता मदन घोरी के परिजनों से मुलाकात की - फोटो : twitter
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार रात दो दिन दौरे पर कोलकाता पहुंचे। यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


यहां उन्होंने कथित तौर पर न्यायिक हिरासत में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता मदन घोरी के परिजनों से मुलाकात की। अपहरण के आरोप में 26 सितंबर को गिरफ्तार मदन की 13 अक्तूबर को न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी। शाह ने मुलाकात की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, मैंने हमारे शहीद बूथ उपाध्यक्ष मदन घोरी के परिजनों से मुलाकात की। इस बहादुर परिवार को मेरा नमन। 
शाह आज सुबह बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से बांकुरा के लिए रवाना होंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा वह पुआबागान जाएंगे, जहां वह बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सवह बांकुरा के रवींद्र भवन में संगठन की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनके चतुर्डिही गांव जाने की योजना है, जहां वह एक आदिवासी परिवार के यहां भोजन करेंगे। गुरुवार की रात ही उनकी कोलकाता के लिए वापसी होगी। 
विज्ञापन


चुनाव तैयारियों का लेंगे जायजा
सूत्रों के मुताबिक शाह 2021 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के सांगठनिक तैयारी का जायजा लेने पहुंचे हैं। कोरोना काल में शाह की यह बंगाल की पहली यात्रा है। इससे पहले वह एक मार्च को यहां आए थे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें