लाल कृष्ण अडवाणी और अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली में आज गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के नेता भूपेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद रहे।
फिलहाल दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का कारण अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की तैयारियों के बीच एक बार फिर से आडवाणी चर्चा में हैं। ऐसी अटकलें हैं कि अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन में उन्हें भी निमंत्रण दिया जा सकता है।
गौरतलब है कि 90 के दशक में लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में ही भाजपा ने राम मंदिर मुद्दे को उठाया था। भाजपा के वरिष्ठ और सम्मानीय 92 वर्षीय आडवाणी इस वक्त राजनीति से दूर हैं। उनकी जगह पर ही अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता था।