फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायका नेताजी काः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पसंद है शाकाहार, पकौड़ों के हैं शौकीन

Sun, 15 Sep 2019 08:50 AM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला
विज्ञापन
jaika neta ji ka - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नाम से भी और मिजाज में भी शाह हैं। खान-पान के शौकीन हैं। शाकाहार भोजन के शौकीन शाह को पकौड़ा पसंद है। संसद भवन में अपने कमरे में अच्छा खासा समय देते हैं, कड़ा होमवर्क करते  हैं। हर विकल्प पर सोचते हैं और नए तरीके से सफलता पाने की रणनीति बनाने में उनका कोई सानी नहीं है। शाह तरोताजा रहने के लिए और डाक्टरों की सलाह मानकर हर दो घंटे बाद मनपसंद नाश्ता लेते हैं। उनका अंदाज ही ऐसा है कि जो भी उनके पास जाता है, उसे बैठाते हैं और ईशारे से उसकी तरफ भी खाने-पीने की प्लेट रखने का आदेश देते हैं।

विज्ञापन

तोल कर बोलते हैं हर शब्द

कुछ लोगों को लग रहा होगा कि अमित शाह ज्यादा बोलते होंगे। लेकिन उन्हें करीब से जानने वाले बताते हैं कि वह (अमित शाह) अपना हर समय सलीके के साथ खर्च करते हैं। तोल कर हर शब्द बोलते हैं। आज जो बोलते हैं उसे अच्छी तरह से लंबे समय तक याद रखते हैं। वह अपने से सामने वाले को सुनते हैं, मन से सुनते हैं और व्यवहारिक समाधान निकालने का प्रयास करते हैं। उनके नजदीकी लोगों ने बताया कि पहले तो कुछ भी दिल पर लेते नहीं। किसी को यदि पिछली बार कुछ सलाह दी है और उसमें सुधार देखा तो उसका हौसला बढ़ाते हैं, लेकिन बार-बार नहीं टोकते। पूरा फोकस तैयारी, लक्ष्य और सफलता पर रहता है। लेकिन जब कुछ मन से सोच लेते हैं तो उसे अंजाम तक पहुंचाने की ठान लेते हैं।

खाने में कोई विशेष फरमाइश नहीं

शाह को शाकाहारी खाना, नाश्ता पसंद है। बड़े मन से उसका रसास्वादन करते हैं। उन्हें कुछ बार नाश्ता परोस चुके एक वेटर की मानें तो उन्हें खाने में पकौड़ा पसंद है। संसद की कैंटीन का खाना बड़े चाव से खाते हैं। खाने को लेकर कोई विशेष फरमाइश नहीं रहती। कभी किसी को इसके तंग नहीं करते। उनके कमरे में सेवाएं देने वाले काफी खुश रहते हैं, क्योंकि शाह जितने सख्त माने जाते हैं या दिखाई देते हैं, असल में ऐसे हैं नहीं। एक सूत्र की मानें तो उसने तीन-चार दशक में संसद के तमाम सांसदों को देखा है। मंत्रियों को सेवाएं दी है, इनमें शाह का मिजाज सबसे शानदार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें