फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने के अंत में अमित शाह की पश्चिम बंगाल यात्रा करने की संभावना

Fri, 11 Dec 2020 11:57 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा संगठन का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह द्वारा इस महीने के अंत में प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा करने की संभावना है। पार्टी की प्रदेश इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अमित शाह की यह संभावित यात्रा बृहस्पतिवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पर भीड़ द्वारा किये गये हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार और केंद्रीय गृहमंत्रालय के बीच चल रही तनातनी के बीच होगी।

ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को 14 दिसंबर को नई दिल्ली नहीं भेजने का निर्णय लिया है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन दोनों अधिकारियों को नड्डा के काफिले पर हुए भीड़ के हमले के आलोक में तलब किया है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने कहा, इस बात की प्रबल संभावना है कि अमित शाह जी 19 दिसंबर को दो दिन के लिए पश्चिम बंगाल आयेंगे। वह उत्तरी 24 परगना जिले में शरणार्थियों के एक कार्यक्रम तथा शांतिनिकेतन में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। लेकिन अबतक अंतिम रूप से कुछ तय नहीं किया गया है।

प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार, राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था की राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा आलोचना किये जाने के आलोक में केंद्रीय गृहमंत्री की यात्रा राजनीतिक रूप से मायने रखती है। भाजपा नेतृत्व ने नड्डा के काफिले पर भीड़ के हमले को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है। नड्डा डायमंड लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे,तभी यह घटना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें