केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में सर्जरी के बाद छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष पिछले दिनों गर्दन के पीछे की तरफ दिक्कत से जूझ रहे थे। अस्पताल ने बताया है कि गृहमंत्री शाह की गर्दन के पीछे की ओर सर्जरी की गई है। लगभग साढ़े 12 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद अमित शाह घर के लिए रवाना हो गए।
अमित शाह मंगलवार शाम को ही अहमदाबाद पहुंच गए थे।