फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगासागर मेला: सुबह 6:50 बजे शुरू होगा पुण्य स्नान, अब तक 55 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Tue, 14 Jan 2025 05:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री अरुप विश्वास ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार गंगासागर को राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि गंगासागर मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद किए गए हैं। 
विज्ञापन
गंगासागर मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप में चल रहे पवित्र गंगासागर मेले में आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है। एक जनवरी से सोमवार शाम तक 55 लाख लोग डुबकी लगा चुके हैं। इस बार पुण्य स्नान का समय मंगलवार सुबह 6.50 बजे शुरू होगा, जो बुधवार सुबह 6.58 तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री अरुप विश्वास ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार गंगासागर को राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि गंगासागर मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद किए गए हैं। सोमवार को तीसरे दिन भी सागर तट पर भव्य सागर आरती का आयोजन किया गया। 

उन्होंने कहा कि गंगासागर मेले की व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हुई है, जिसके कारण कई लोग सागर तट में आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो रही है। मंदिर से लेकर सड़क, बिजली से लेकर सफाई पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन


13,000 सुरक्षाकर्मी तैनात
सुदंरवन पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव ने कहा कि मेले की सुरक्षा के लिए 13 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वॉच टावर, ड्रोन के माध्यम से चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग चल रही है।

तीन श्रद्धालुओं की मौत
गंगासागर में स्नान करने आए तीन श्रद्धालुओं की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इनकी पहचान यूपी के अवधेश तिवारी (55) और राजेश्वर, हरियाणा निवासी देव (57) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें