फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में वाहनों पर लोहे का ढांचा सहित होर्डिंग गिरी, तीन की मौत

Sat, 06 Oct 2018 06:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को लोहे के ढांचे सहित विशाल होर्डिंग के कुछ वाहनों के ऊपर गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें ससांव जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मरने वालों की पहचान शामराव कसार (70), शामराव धोत्रे (48) और शिवाजी परदेशी (40) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद आईपीसी के तहत केस दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन




पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) बी. सिंह ने बताया कि मंगलवार पीठ के शाहिर अमर शेख चौक पर सड़क के नजदीक मध्य रेलवे के परिसर में लोहे के ढांचे पर 40 फुट ऊंचा होर्डिंग लगा था। रेलवे का ठेकेदार दोपहर करीब दो बजे होर्डिंग को हटा रहा था। उसी दौरान उसका लोहे का विशाल ढांचा सड़क पर यातायात सिग्नल के समीप खड़े  कुछ ऑटो-रिक्शा, दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहनों पर गिर पड़ा। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, पांच ऑटो-रिक्शा, एक मोपेड और एक चार पहिया वाहन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, पुलिस इस बात की जांच करने में जुटी है कि क्या हुआ था, क्योंकि ऐसा लगता है कि ढांचा हटाते समय कुछ लापरवाही हुई थी। वहीं, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि शायद ढांचा हटाते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें