देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। यह सम्मेलन 3 और 4 अगस्त को आयोजित होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों चल रहे तनाव के बीच यह राजनाथ सिंह की यह यात्रा और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर आजकल तनाव बढ़ा हुआ है। कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बयानबाजी के बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तरफ से दिया गया जवाब काफी अहम हो जाता है।
माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह अपनी इस यात्रा के दौरान कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद का मुद्दा और उसमें पाकिस्तान की भूमिका की बात को इस सम्मेलन में उठा सकते हैं।
#FLASH HM Rajnath Singh to visit Pakistan to attend SAARC Home Ministers conference on 3rd & 4th August.
— ANI (@ANI_news) July 28, 2016