फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री शाह ने सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

Fri, 15 Nov 2019 10:28 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amit shah (file photo) - फोटो : ani
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के लोदी रोड स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय जाकर तैयारियों का जायजा लिया। शाह के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। गृहमंत्री ने बाद में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस दौरे की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं और लिखा, देश को अर्धसैनिक बल के जवानों के अनुकरणीय वीरता पर नाज है।
विज्ञापन




केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तीन लाख से ज्यादा जवान हैं और आंतरिक सुरक्षा संबंधी व नक्सल विरोधी अभियानों में यह अग्रणी बल है। अमित शाह ने लिखा, सीआरपीएफ के जवान हर परिस्थिति में हमारे देश की रक्षा कर हमेशा अपने आदर्श वाक्य ‘सेवा और निष्ठा’ पर खरा उतरते हैं। मैं सीआरपीएफ जवानों के साहस और वीरता व उनके परिवारों को सलाम करता हूं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें