फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हादसा: गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम से की बात, बचाव कार्य की जानकारी ली; गोवा का कार्यक्रम किया रद्द

Sun, 06 Sep 2026 05:13 PM IST
पवन पांडेय एएनआई, पणजी

सार

दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को बहुमंजिला इमारत गिरने के हादसे की सूचना मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। वे गोवा में भाजपा के नए कार्यालय ‘अटल भवन’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना संबोधन बीच में ही रोका और राहत-बचाव अभियान की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली हादसे की ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मोतीबाग में सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, एक कार्यक्रम को संबोधन के दौरान उन्हें ये सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने अपना भाषण तुरंत रोकते हुए, अपने सभी आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिया। बताया गया है कि उन्होंने राहत और बचाव कार्य की स्थिति की जानकारी ली है।
विज्ञापन


बीच समारोह से रवाना हुए केंद्रीय गृह मंत्री
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। 
बता दें कि, नॉर्थ गोवा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के नए ऑफिस 'अटल भवन' के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे थे। लेकिन, दिल्ली में इमारत गिरने की घटना – जिसमें कई लोगों की मौत की खबर है – के बारे में पता चलने पर उन्होंने अपना कार्यक्रम रोक दिया और बीच में ही समारोह से चले गए।
विज्ञापन

 
हादसे पर गृह मंत्री ने जताया शोक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत के ढहने से बहुत दुख हुआ है। मैंने मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल से बात की और जमीनी हालात का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ मिलकर तेजी से बचाव कार्य कर रहे हैं। घायलों को हर जरूरी मेडिकल मदद दी जा रही है। मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
 

मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
उधर, इमारत के मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना दोपहर करीब 1:33 बजे पुलिस और दमकल विभाग को मिली। इसके बाद एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में घायल करीब 20 से 25 छात्रों को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, एक छात्र की मौत की भी पुष्टि हुई है। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम डॉग स्क्वॉड की मदद से मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही है।

सीएम रेखा गुप्ता ने किया घटनास्थल का दौरा
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी एजेंसियां मिलकर युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। प्रशासन ने आसपास की इमारत को भी एहतियातन खाली करा दिया है। इमारत गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने घटनास्थल का दौरा भी किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें