फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल चीफ सैयद सलाउददीन के बेटे शकील को पूछताछ के बाद जेल भेजा  

Tue, 11 Sep 2018 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
patiyala house court
विज्ञापन

दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने हिजबुल चीफ सैयद सलाउददीन के बेटे सैयद शकील को एनआईए की पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एनआईए ने शकील को 11 दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया था। एनआईए ने शकील को श्रीनगर से आतंकी फंडिंग के मामले में 2011 में दर्ज केस के सिलसिले में 30 अगस्त को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन

 
एजेंसी ने इससे पहले सलाउद्दीन के दूसरे बेटे शाहिद यूसुफ को गिरफ्तार किया था। शाहिद जम्मू व कश्मीर सरकार के कृषि विभाग में नौकरी करता है। सलाउद्दीन का दूसरा बेटा शकील शेरे कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में नौकरी करता है।  

एजेंसी का आरोप है कि सलाउद्दीन का बेटा शकील अपने पिता के जरिये सऊदी अरब में बैठे सदस्यों के जरिये पैसा लेता है। उसने वेस्टर्न यूनियन के माध्ययम से मामले में आरोपी एजाज अहमद भट उर्फ एजाज मकबूल भट से कई करोड़ रुपये लिये थे। इसके बाद यह पैसा आगे आतंकी गतिविधियों के लिये इस्तेमाल किया जाता है।  
विज्ञापन


एनआईए ने इसी सिलसिले में सैयद सलाउद्ददीन के खिलाफ अप्रेल 2011 में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन उसकी आज तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई क्योंकि वह पाकिस्तान में छिपा है। इस मामले में एजेंसी का कहना है कि पाकिस्तान से हवाला के जरिये दिल्ली होते हुये पैसा जम्मू कश्मीर आता है। एनआईए अब तक दो चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। एनआई ने एक चार्जशीट में कट्टर हुर्रियत नेता सैयद शाह गिलानी का करीबी जीएम भट समेत छह लोगों को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें